logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

अग्निकांड से दहली राजधानी दिल्ली, 21 लोगों की मौत; 40 लोगों को बचाया; सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली बुधवार को अग्निकांड से दहल गया। मालवीय नगर के एक होटल में आग लग है। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, वहीँ 40 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। शुरूआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से ही मौके पर बचाव दल सहित पुलिस विभाग के आला अफसर मौके पर मौजूद है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में अधिकतर पर्यटक है, जिसमें कई विदेशी भी शामिल है। वहीं इस अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया। इसी के साथ मृतकों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान भी किया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे के करीब होटल में आग लग है। आग लगने ही हड़कंप मच गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय होटल में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। आग लगते ही परिसर होटल में  मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग भागकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। लेकिन आग लगने से मुख्य दरवाज बंद हो गया, जिसके कारण लोग बाहर नहीं निकल सके। वहीं कई लोग भागकर निचे बेसमेंट में पहुंच गए। 


दोषियों को नहीं जाएगा बक्शा: मंत्री आशीष सूद
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद (Ashish Sood) ने कहा कि इस घटना में लापरवाही के लिए जिम्मेदार भवन मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध इमारत या दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सूद ने बताया कि प्रशासन यह जांच कर रहा है कि भवन के पास आवश्यक एनओसी (NoC) थी या नहीं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वहां बीएनबी (BnB) संचालित करने के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं।

होटल में सार्क देशों के नागरिक थे ठहरे
वहीं, मालवीय नगर से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय (Satish Upadhyay) ने बताया कि इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 47 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने कहा, "यह घटना सुबह 8:51 बजे हुई। हम सुबह 9 बजे से मौके पर मौजूद हैं। दमकल विभाग और बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब तक 47 लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि 21 लोगों की जान चली गई है।" 

विधायक ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। यह बेहद दुखद घटना है। सरकारी एजेंसियां अभी भी खोज और बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। 
उन्होंने बताया कि होटल में बांग्लादेश समेत कई सार्क देशों के नागरिक ठहरे हुए थे, जो दिल्ली में चिकित्सा उपचार के लिए आए थे और बीएनबी में रह रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख, मुआवजे का किया ऐलान 
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख जताया हैं। प्रधनमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, पीएम ने दिल्ली के मालवीय नगर में हुई अग्निकांड की घटना में लोगों की जान जाना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

पीएम ने आगे कहा कि, "प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेशिया) दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।"