logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामला: जांच के बाद आया नया मोड़, पुलिस बोली- आरोपी छात्रा ने केवल अपना वीडियो किया शेयर


मोहाली: जिले के एक निजी विश्वविद्यालय में छात्राओं के निजी वीडियो वायरल करने का मामला सामने आने के बाद पंजाब सहित देश भर में हड़कप मच गया है। वहीं मामला सामने आने के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं इसके पहले छात्रओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस के बड़ा दावा किया है। जिसके बाद मामला पूरी तरह उलट गया है। 

मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, "अभी तक की जांच में हमें पता चला है कि आरोपी ने सिर्फ अपना एक वीडियो बनाया और उसे अपने दोस्त को भेजा है। उसने किसी और का कोई अन्य वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है।" उन्होंने आगे कहा कि, "हमने छात्रा से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल फोन को हिरासत में ले लिया गया है और फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।"

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने बयान किया जारी 


वहीं इस मामले पर  चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (Chandigarh University) ने अपना बयान जारी किया है। जिसमें उसने इस मामले के सामने आने के बाद सात छात्रों के आत्महत्या करने की बात को झूठी बताई है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर आरएस बावा ने कहा, "ऐसी अफवाहें हैं कि सात लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है जबकि तथ्य यह है कि किसी भी लड़की ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है। घटना में किसी भी लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है।"

बावा ने आगे कहा, ''एक और अफवाह है कि अलग-अलग छात्रों के 60 आपत्तिजनक एमएमएस मिले हैं। विश्वविद्यालय, किसी भी छात्र का ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है जो आपत्तिजनक हो, सिवाय एक लड़की द्वारा शूट किए गए एक निजी वीडियो के, जिसे उसके प्रेमी ने खुद साझा किया था।"

आरोपी युवक की भी होगी गिरफ़्तारी


चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कथित 'लीक आपत्तिजनक वीडियो' विवाद पर आईजी गुरप्रीत देव ने कहा कि, "शिमला का एक शख्स आरोपी लड़की को जानता है। उसके पकड़े जाने के बाद ही अधिक जानकारी मिल सकेगी। युवक के गिरफ्तार होने के बाद उसके मोबाइल फोन की भी फोरेंसिक जांच होगी।"