logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

चंद्रयान-3 ने दुनिया में बजाय भारत का डंका, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई


नई दिल्ली: भारत की स्पेस संगठन इसरो ने आज इतिहास रच दिया है। भारत का चंद्रयान 3 बुधवार को सफलता और स्थिरता के साथ चाँद के दक्षिणी हिस्से में उतर गया। इस सफलता के साथ भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने चाँद के साउथ पोल में उतरा है। चंद्रयान 3 मिशन को मिली सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो और देशवासियों को बधाई दी है। पीएम ने देशवासियों को संबोधित करते हुए लिखा कि, "कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।"

दक्षिण अफ्रीका से वर्चुअल संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। यह नये भारत का सूर्योदय है। हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया। भारत अब चंद्रमा पर है

पीएम ने कहा, “इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है. हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं। भारत का सफल चंद्र मिशन सिर्फ भारत का ही नहीं है। यह सफलता पूरी मानवता की है।” उन्होंने आगे कहा, “कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं।”

इसरो प्रमुख को फ़ोन कर दी बधाई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख के. सोमनाथ को फ़ोन कर बधाई दी। पीएम ने कहा, “सोमनाथ में चाँद का जुड़ाव है। इस सफलता के लिए आप और आप की पूरी टीम को बधाई। इसी के साथ आप के परिवार को भी इस कामयाबी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” इसी के साथ प्रधानमंत्री ने जल्द से जल्द इस अभियान में लगे सभी वैज्ञानिकों को मिलकर बधाई देने की बात कही।

देखें वीडियो: 

  • भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान 3 सफलता के साथ चाँद के दक्षिणी हिस्से में उतरा