logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Chandrayaan 3: थोड़ी देर में श्री हरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से होगा प्रक्षेपण, पीएम ने दी शुभकामनायें


नई दिल्ली: भारत का तीसरा मून मिशन Chandrayaan 3 आज लॉन्च होने वाला है। इसरो ने Chandrayaan 3 के प्रक्षेपण की पूरी तैयारी कर ली है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन केंद्र से यह प्रक्षेपण किया जाएगा। अगर भारत अपने इस मिशन में कामयाब हो जाया है तो वह दुनिया की चौथी महाशक्ति बन जाएगा, जिसने मून मिशन में सफलता पाई है।

चंद्रयान-3 में इस बार ऑर्बिटर नहीं 

चंद्रयान-2 में इसरो ने चाँद की स्टडी करने के लिए रोवर भेजा था। लेकिन, इस बार चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं भेजा जा रहा है।  इस बार स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल भेज रहे हैं।  यह लैंडर और रोवर को चंद्रमा की कक्षा तक लेकर जाएगा। चंद्रयान-3 को LVM3-M4 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था। 

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई 

चंद्रयान तीन को लेकर इसरो सहित देशभर में बेहद हर्ष का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मून मिशन को लेकर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। पीएम ने लिखा, “जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।”

पीएम ने आगे लिखा, “चंद्रयान 2 के प्रमुख वैज्ञानिक परिणामों में चंद्र सोडियम के लिए पहला वैश्विक मानचित्र, क्रेटर आकार वितरण पर ज्ञान बढ़ाना, आईआईआरएस उपकरण के साथ चंद्र सतह के पानी की बर्फ का स्पष्ट पता लगाना और बहुत कुछ शामिल है। यह मिशन लगभग 50 प्रकाशनों में प्रकाशित हुआ है।”

प्रधानमंते ने बधाई देते हुए कहा, “चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएँ! मैं आप सभी से इस मिशन और अंतरिक्ष, विज्ञान और नवाचार में हमने जो प्रगति की है, उसके बारे में और अधिक जानने का आग्रह करता हूं। इससे आप सभी को बहुत गर्व महसूस होगा।”