logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

भारत आए चीतों का हुआ नामकरण, अब इन नामों से जाएंगे जानें


भोपाल: नामीबिया से भारत लाए गए चीतों को अब नया नाम दिया गया है. मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘अशा’ को 'आशा', 'सवाना' को 'नभा', 'तिबिलिसी' को धात्री और 'सियाया' को 'ज्वाला' नाम दिया गया है। नर चीता 'ओबन' का नाम पवन, 'एल्टन' का नाम 'गौरव' और 'फ्रेडी' का नाम शौर्य रखा गया है।

आठ चीतों का पहला जत्था सितंबर 2022 में नामीबिया से भारत आया था। फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से दूसरे बैच में 12 चीते भारत पहुंचे। नामीबिया के साथ ही दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों का भी नाम बदला गया है। यहां एक मादा चीता का नाम अब 'दक्ष' रखा गया है जबकि नर चीतों का नाम 'वायु' और 'अग्नि' रखा गया है। परिपक्व मादा चीते का नाम 'धीरा' है जबकि परिपक्व नर चीतों का नाम 'उदय', 'प्रभास' और 'पावक' है। 

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने चीतों को नए नाम देने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की थी। 26 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 11 हजार 565 नागरिकों ने भाग लिया। हाल ही में इन नामों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था।