logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, डीआरजी के 11 जवान हुए शहीद


दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। जहां पेट्रोलिंग पर जा रहे डीआरजी जवानो के वाहन को नक्सलियों ने आईईडी लगाकर उड़ा दिया। इस हादसे में 10 जवानो सहित एक ड्राइवर की मौत हो गई। यह हमला जिले के अरनपुर में उस समय हुआ जब डीआरजी जवान वाहन से जा रहे थे।

वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, नक्सलियों के खिलाफ चल रही लड़ाई अंतिम दौर पर चल रही है। इस कायराना हरकत करने वाले नक्सलियों को छोड़ नहीं जायेगा। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा। इस घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री बघेल से फ़ोन पर बात की है। इसी के साथ उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।