logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Congress President Election: आज होगा मतदान, 26 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का बनेंगा अध्यक्ष


नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव (Congress President Election) के लिए आज मतदान होने वाला है। चुनाव के लिए बनी कमेटी ने पूरी तैयार कर लिए हैं। चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। अध्यक्ष पद के लिए राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge) और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर (Shashi Tharoor) मैदान में हैं। 19 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम आएंगे। करीब 26 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई अध्यक्ष बनेंगे।

राज्य भर में बनाए गए 67 बूथ केंद्र

अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस कोई चुनाव समिति ने देशभर में 36 पोलिंग स्टेशन और 67 बूथ बनाए गए हैं। इस मतदान केंद्र पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नौ हजार से ज्यादा सदस्य वोट डालेंगे। प्रत्येक 200 वोट पर एक बूथ बनाया गया है। कांग्रेस ने कांग्रेस मुख्यालय सहित प्रदेश मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सभी राज्यों के मुख्यालय में मतदान पत्र पहुंच गए हैं।

दिल्ली में सोनिया तो बेल्लारी में राहुल डालेंगे वोट

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए बनी समिति के अनुसार कांग्रेस की मौजूद अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) सहित पार्टी के सभी केंद्रीय मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में बने बूथ में मतदान करेंगे। वहीं भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कर्नाटक के बेल्लारी में मतदान करेंगे। इसी के साथ 47 अन्य नेता भी वहीं वोट डालेंगे। इसके लिए कैम्पिंग ग्राउंड में बूथ का बनाया गया है।

कांग्रेस में छठी बार चुनाव

28 दिसंबर 1885 बनी कांग्रेस पार्टी के 136 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने वाला है। कांग्रेस अध्यक्ष का आखिरी बार 25 साल पहले यानी 1997 में चुनाव हुआ था। जिसमें सीताराम केसरी (Sitaram Kesri) ने शरद पवार (Sharad Pawar) को हराकर कांग्रेस अध्यक्ष बने थे।

गांधी-नेहरू परिवार के बाहर से अध्यक्ष

   अध्यक्ष                                               समय


जेबी कृपलानी                                          1947

भोगराजू पट्टाभि सीतारमैया                      1948-49

पुरुषोत्तम दास टंडन                                1950

यू एन ढेबर                                              1955-59

नीलम संजीव रेड्डी                                    1960-63

के. कामराज                                           1964-67

एस. निजलिंगप्पा                                     1968-69

जगजीवन राम                                         1970-71

शंकर दयाल शर्मा                                   1972-74

देवकांत बरुआ                                       1975-77

कासु ब्रह्मानंद रेड्डी                                  1977-78

पी. वी. नरसिम्हा राव                              1992-96

सीताराम केसरी                                     1996-98