logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

नीट पेपर लिक, हिन्दू हिंसक, कांग्रेस नैरेटिव, देवी-देवताओं सहित.......प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल पर किया तीखा पलटवार


नई दिल्ली: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति के अभिभषण पर अपनी बात कही। अपने भाषण के दौरान पीएम ने जहां एक तरफ जहां उनके 10 साल की सरकार में किये कामो को गिनाया, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सहित राहुल गांधी के कल के किये हमले पर भी जोरदार पलटवार किया। नीट सहित पेपर लिक, हिन्दू हिंसक, डर, देवी-देवताओं पर कल राहुल के दिए बयान पर प्रधानमंत्री ने जोरदार प्रहार किया। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने कांग्रेस इको सिस्टम को उसी के भाषा में जवाब देने की चेतावनी भी दी।

प्रधानमंत्री ने नीट सहित देश में हुए पेपर लिक मामलों पर बोलते हुए ने कहा, "मैं देश के हर विद्यार्थी को, देश के नौजवानों को कहूंगा कि सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अत्यंत गंभीर है। हम एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। NEET के मामले में पूरे देश में लगातार गिरफ़्तारियां की जा रही हैं। केंद्र सरकार पहले ही एक कड़ा कानून बना चुकी है।"

बालबुद्धि के लोग सिम्पती पाने का प्रयास कर रहे

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए प्रधनमंत्री ने कहा, "कल यहाँ बालबुद्धि के लोग सिम्पती पाने का प्रयास कर रहे थे। कह रहे थे मुझे जेल में डाल गया, इन्हे जेल में डाला गया। लेकिन ये भूल जाते हैं की ये करोड़ो रूपये की हेराफेरी मामले में जमानत पर रिहा हैं। (राहुल गांधी) OBC वर्ग के लोगों को चोर बताने के मामले में सजा पा चुके हैं। इनको(राहुल गांधी) देश की सर्वोच्च अदालत पर गैर-जिम्मेदार बयान देने पर माफी मांगनी पड़ी है। इनपर वीर सावरकर का अपमान करने का मुकदमा है। इनपर देश की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष को हत्यारा कहने का मामला चल रहा है।" इसी के साथ पीएम ने तंज कस्ते हुए कहा कि, "आज देश इनसे कह रहा है कि तुमसे नहीं हो पाएगा।"

कांग्रेस के नैरेटिव को उसी के भाषा में जवाब

प्रधानमंत्री ने कहा, "कांग्रेस पार्टी खुलेआम एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ लड़ाने के लिए रोज नए-नए नैरेटिव गढ़ रही है और नई-नई अफवाहें फैला रही है। मंचों से साफ-साफ घोषणा की गई कि यदि 4 जून को इनके मन का परिणाम नहीं आया तो आग लगा दी जाएगी। अराजकता फैलाना उनका उद्देश्य है।"

उन्होंने आगे कहा, "2014 में सत्ता में आने के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस के साथ-साथ उसका इको-सिस्टम भी रहा है। मैं इस इको-सिस्टम को चेतावनी देना चाहता हूं कि इसकी हर साजिश का जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा, देश विरोधी साजिशों को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा।”

हिन्दू समाज सोचे ये संयोग है या प्रयोग 

राहुल के हिन्दू हिंसक वाले बयान पर प्रधनमंत्री ने तीखा जवाब दिया है। पीएम ने लिखा, "ये वही लोग हैं जिन्होंने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ने की कोशिश की। उनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसे शब्दों से करते हैं. देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। एक सोची-समझी रणनीति के तहत इनके पूरे सिस्टम ने हिंदू परंपरा, हिंदू समाज, इस देश की संस्कृति, विरासत को अपमानित करना, अपमानित करना, अपमानित करना फैशन बना दिया है। सदन में कल के दृश्य देखने के बाद अब हिंदू भी समाज को सोचना होगा कि ये अपमानजनक बयान महज संयोग है या ये किसी प्रयोग की तैयारी है, ये हिंदू समाज को सोचना होगा।"