logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

दिल्ली शराब नीति: सीबीआई का एक्शन शुरू, एमजीएमटी के पूर्व सीईओ विजय नायर को किया गिरफ्तार


नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली की शराब नीति बनाने में हुए घोटाले को सीबीआई ने एक्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को जांच एजेंसी ने इस मामले पर पहली गिरफ़्तारी की है। सीबीआई ने इवेंट कंपनी एमजीएमटी कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ और शराब घोटाले में आरोपी  विजय नायर को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विजय नायर को सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने नायर को साजिश, 'कार्टेलाइजेशन' और 'चुने हुए लाइसेंस' के लिए गिरफ्तार किया गया है। 
 

भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला 

शराब घोटाले में हुई गिरफ़्तारी कोलेकर भाजपा आप सरकार और अरविन्द केजरीवाल पर हमला बोला है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “शराब घोटाले में AAP के आरोपियों के Wicket गिरने शुरू हो गए हैं। विजय नायर जिसके घोटाले से दिल्ली भाजपा पहले ही सबको अवगत करा चुकी है, उसकी गिरफ्तारी बयां कर रही है। अरविन्द केजरीवाल कि आपका ये कुशासन अब छिप नहीं सकता। सच तो सामने आके ही रहेगा।” 
 सांसद परवेज साहिब सिंह वर्मा ने कहा, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के मित्र दिल्ली शराब घोटाले में उनके साथी विजय नायर पहले ही गिरफ्तार हो चुका होता अगर केजरीवाल जी यह बता देते की विजय नायर कहाँ छुपा बैठा है, लेकिन अब वो दिन दूर नही जब मनीष सिसोदिया और उसके बाद अरविंद केजरीवाल भी जेल में होगा।