logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Delhi Mayor Election: आपस में भिड़े आप और भाजपा के पार्षद, कई हुए घायल


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का सिविक सेंटर आज लड़ाई का अखाडा बन गया। मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाने के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान पार्षदों ने किसी के बाल खींचे तो किसी ने टेबल और कुर्सी उठाकर मारने का प्रयास किया। इस लड़ाई में कई पार्षदों के घायल हो गए हैं।

टेबल पर चढ़कर आप पार्षदों का हंगामा

दरअसल, मेयर चुनाव के लिए आज सिविक सेंटर में भाजपा और आप के पार्षद जमा हुए। वहीं प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाना शुरू किया। इसी को लेकर आप पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। आप पार्षद अपनी जगह से उठकर पीठासीन अधिकारी के चेयर के पास पहुँच गए और उन्हें घेर लिया। इस दौरान आप पार्षदों ने मनोनीत सदस्यों से पर्चे की छीन लिए।

भाजपा ने पूछा आप को किस बात का डर?

 हंगामे पर भाजपा ने आप पर हमला बोला है। पार्टी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "आम आदमी पार्टी को डर किस बात का है? क्या नैतिक रूप से आम आदमी पार्टी हार चुकी है? क्या उनको समझ आ गया है कि उनके पार्षद उनका साथ नहीं देंगे? मेयर चुनने के पहले ही इस तरह का हंगामा, ये निश्चित रूप से दिखाता है कि आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है।"

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "ये (AAP) अराजक लोग है और इनका काम अराजकता फैलाना है। जब संख्या इनके पास है तो इनको डर किस बात का है। ये जो दबंगई है ये इनके सांसदों द्वारा राज्यसभा में भी देखने को मिलती है और यहां पर भी यही हो रहा है।"

आप ने भाजपा पर बोला हमला

वहीं इस हंगमे को लेकर आप नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया। आप पार्षद नविन कुमार ने कहा, "आज गैर कानूनी तरीके से भाजपा की गुंडागर्दी देखने को मिली। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा था। जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया। उन्होंने (भाजपा) मेरे ऊपर एक मोमेंटो फेंका।"

क्या है मौजूदा स्थिति

दिल्ली नगर निगम में कुल 250 सीट हैं। इनमें आप के पास 134 सीट तो भाजपा के पास 104 सीट हैं। वहीं तीन सीट निर्दलीय और नौ सीट कांग्रेस के पास है। मेयर चुनाव में 272 लोग वोट डालेंगे। इनमें राज्य के सभी सांसद और मनोनीत पार्षद भी शामिल है। वहीं मेयर का चुनाव जीत के लिए 133 वोटों की जरूरत है। वर्तमान में भाजपा के पास 134 तो आप के पास 150 वोट मौजूद हैं।