logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

सत्ता की जुगाड़ में भाजपा, निर्दलीय जीते होशियार सिंह से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस 


मुंबई: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। जिसके तहत पिछले पांच साल से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। पार्टी 41 सीटों से गिरकर 26 सीटों पर पहुंच गई है। वहीं विपक्ष में बैठी कांग्रेस 39 सीट लेकर सत्ता के मुहाने पर खड़ी हो गई है। हालांकि, भले ही भाजपा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन उसने सरकार बनाने के अपने प्रयासों को शुरू रखा है। इसी क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस निर्दलीय चुनाव जीते होशियार सिंह से मिलने पहुंच गए हैं। 

होशियार सिंह हिमाचल की देहरा सीट से निर्दलीय चुनाव जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 3877 वोटो से हराया है। वर्तमान में वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। दोनों नेताओं के मुलाकात वाली तस्वीर भी सामने आ गई है। 

कौन है होशियार सिंह?

सिंह भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर 2017 का विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने थे। लेकिन 2022 के चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें अपना नामांकन वापस लेने के मनाया लेकिन वह नहीं माने।