logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

मकर संक्रांति पर त्रिवेणी में उमड़े श्रद्धालु, साधुओं ने किया पहला ‘अमृत स्नान’


प्रयागराज: मकर संक्रांति के मौके पर आज महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान हुआ। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़े ने सबसे पहले अमृत स्नान किया। इस मौके पर विभिन्न अखाड़ों के नागा साधु संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए तट पर उमड़े। साधू-संतो के साथ लाखों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भी स्नान किया।

देश के धार्मिक शहर प्रयागराज में महाकुंभ की भव्य शुरुआत हो चुकी है। पवित्र संगम पर डुबकी लगाने के लिए इस कड़ाके की ठंड की चिंता किए बगैर देश भर से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बार महाकुंभ में न केवल अपने देश बल्कि  विदेशी भक्त भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी  लगाने के लिए पहुंचे हैं।  

प्रयागराज में बनाये गए कुंभ मेला क्षेत्र में मंगलवार की सुबह से दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं का रेला इस महाकुंभ के महत्व को बखूबी दर्शा रहा है। संगम तट पर चारों ओर आध्यात्मिकता गूंज सुनाई दे रही है। पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुए इस महाकुंभ का पहला अमृत स्नान आज मकर संक्रांति पर्व पर है। 

इसके लिए तो यहां विशेष व्यवस्था की गई है। महाकुंभ मेला प्रशासन की तरफ से मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के अमृत स्नान के लिए ख़ास व्यवस्था की गई। इसके साथ ही देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं के लिए भव्य व्यस्था है। पहले अमृत स्नान के अवसर पर महाकुम्भ में किस तरह का माहौल है। 

देखें वीडियो: