logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

नपे तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल का तबादला, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने लगाया था आरोप


नयी दिल्ली: ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा जेल में संरक्षण के ऐवज में 10 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के आरोप लगाए जाने के कुछ दिन बाद तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल का तबादला कर दिया गया। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, 1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी गोयल का तिहाड़ जेल से तबादला किया गया है और उन्हें आगे के आदेशों के लिए पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है।

आदेश के मुताबिक, 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी संजय बेनीवाल को नया महानिदेशक (जेल) बनाया गया है। जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 2019 में 10 करोड़ रुपये वसूले थे।

चंद्रशेखर यहां मंडोली जेल में बंद है और उसने सात अक्टूबर को पत्र लिखा था। चंद्रशेखर के वकील अशोक सिंह ने आठ अक्टूबर को वह पत्र उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को सौंपा था। पत्र में आरोप लगाया गया है कि चंद्रशेखर को दक्षिणी क्षेत्र में पार्टी में कोई महत्वपूर्ण पद देने और राज्यसभा के लिए नामांकन में मदद के लिए आम आदमी पार्टी को 50 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए।

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया था कि 2017 में ‘दो पत्ती चुनाव चिह्न भ्रष्टाचार' मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया था और जैन ने उससे मुलाकात की थी जो उस समय जेल विभाग के भी मंत्री थे। चंद्रशेखर ने यह आरोप भी लगाया था, इसके बाद 2019 में सत्येंद्र जैन और उनके सचिव एवं उनके करीबी दोस्त सुशील ने फिर जेल में मुझसे मुलाकात की, मुझे जेल में सुरक्षित रहने तथा बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हर महीने दो करोड़ रुपये देने को कहा।''

पत्र में आगे आरोप लगाया गया, ‘‘इस प्रकार सत्येंद्र जैन को कुल 10 करोड़ रुपये और जेल महानिदेशक संदीप गोयल को 12.50 करोड़ रुपये दिए गए।'' पत्र में यह भी कहा गया है कि चंद्रशेखर ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को यह जानकारी दी थी।