logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
National

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, अहमदाबाद से मुंबई आते समय गाड़ी हुई दुर्घटना का शिकार


  • अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे 

मुंबई: टाटा साँस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (53) का निधन हो गया है। पालघर जिले में एक सड़क दुर्घटन में उनकी मौत हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस समय हादसा हुआ उस समय कर में चार लोग मौजूद थे। गाड़ी को एक महिला चल रही थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय कार की रफ़्तार तेज थी। इस हादसे में दो तीन अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पालघर के एसपी से मिली जानकारी के अनुसार, सायरस अपने तीन अन्य साथियों के साथ एक मर्सिडीज गाडी से अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे। गाडी तेज रफ़्तार में थी जो अनियंत्रित होकर डिविडेंड से टकरा गई। जिसमें मिस्त्री सहित दो लोगों की मौत हो गई है।


2013-2016 तक टाटा सांस के थे चेयरमैन 


साइरस मिस्त्री का जन्म मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था। वह उद्योगपति पल्लोनजी मिस्त्री के पुत्र थे। उनकी शिक्षा लंदन बिजनेस स्कूल में हुई थी। उन्होंने लंदन के इंपीरियल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया।मिस्त्री 2006 में टाटा समूह के सदस्य बने। वह 2013 में 43 साल की उम्र में टाटा समूह के अध्यक्ष बने। 2016 में एक विवाद के बाद मिस्त्री को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक 


मिस्त्री की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, "श्री साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"


यह भी पढ़ें:

कांग्रेस से नेताओं के इस्तीफा देने का दौर जारी, राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शर्मा ने दिया इस्तीफा