logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Rajasthan Crisis: गहलोत गुट का अजय माकन पर बड़ा आरोप, कहा- सचिन पायलट के लिए की लॉबिंग


जयपुर: राजस्थान कांग्रेस शुरू लड़ाई समय के साथ और बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन पर बड़ा आरोप लगाया है। राजस्थान सरकार में संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि, जिसने राज्य की सरकार को गिराने का प्रयास किया उसी नेता को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लॉबिंग कर रहे थे। विधायकों से मिलकर पायलट के लिए समर्थन जुटा रहे थे।"

कमलनाथ ने सोनिया से की मुलाकात 

राजस्थान में शुरू लड़ाई और अगले अध्यक्ष की रेस में नाम आने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। बैठक के बाद बाहर निकले कमलनाथ ने कहा कि, “वह नवरात्री के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष को शुभकामनाएं देने आई थी। वहीं अध्यक्ष बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ”उन्हें अध्यक्ष बनने में कोई रूचि नहीं है और न ही वह नामांकन दाखिल करने वाले हैं।" वहीं जब राजस्थान में शुरू गहलोत गुट से बात करने के सवाल पर कहा कि, “वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोई बात नहीं करने वाले हैं।”

प्रियंका पहुंची सोनिया से मिलने 

राजस्थान में शुरू उठापठक के बीच प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंची है। इसके पहले मल्लिकाअर्जुन खड़गे, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल और कमलनाथ मुलाकात कर चुके हैं।