logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

 वेतनभोगियों के लिए अच्छी खबर! बजट 2024 में टैक्स में मिल सकती है छूट


नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय की नई  व्यवस्था के तहत आयकर देने वेतनभोगियों के लिए वालों के लिए मानक कटौती सीमा (Standard Deduction Limit) बढ़ाई जाएंगी। जिससे वेतनभोगियों और पेंशनभोगियों के लिए टैक्स भरना आसान हो जायेगा। मानक कटौती सीमा यह एक निश्चित राशि है जो कुल वेतन से घटाई जाती है। जिससे टैक्स योग्य आय कम हो जाती है और टैक्स भी कम भरना पड़ता है। इससे कर्मचारियों को अलग-अलग खर्चों के लिए प्रमाण पत्र देने की जरूरत नहीं होती।

सूत्रों के मुताबिक, कई सरकारी विभाग मध्यम वर्ग को टैक्स में छूट देने के पक्ष में हैं। फ़िलहाल वित्तीय वर्ष 2023-24 में वेतनभोगी और पेंशनभोगियों के लिए मानक कटौती 50,000 रुपये है। Family pensioners के लिए 15,000 रुपये या पेंशन का 1/3 तक है। यह राशि सीधे कुल आय से घटा दी जाती है। जिससे टैक्स योग्य आय कम हो जाती है। साथ ही 7 लाख रुपये तक की टैक्स योग्य आय के लिए धारा 87 ए के तहत छूट भी बढ़ा दी गई है। जिससे इस आय वर्ग के लोगों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त शुल्क भी हटा दिया गया है। अब 3 लाख रुपये से ज्यादा टैक्स योग्य आय वाले लोगों को 5 प्रतिशत आयकर देना पड़ता है, और उच्च आय वालों के लिए दरों में बदलाव के लिए भी कुछ सुझाव आए हैं।

बढ़ी हुई मानक कटौती सीमा से सभी वेतनभोगियों को फायदा होगा, हालांकि इससे राजस्व में थोड़ी कमी आ सकती है। अभी यह चर्चा वित्त मंत्रालय के अंदर चल रही है और अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले फीडबैक के बाद लिया जाएगा।