logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

देश में हल्दी उत्पादकों की समस्याओं को हल करने 'हल्दी बोर्ड' की स्थापना


नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में हल्दी उत्पादकों की समस्याओं को हल करने और हल्दी उत्पादन को वैश्विक बाजार में लाने के लिए राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हल्दी बोर्ड का उद्घाटन किया। गोयल ने पल्ले गंगा रेड्डी को इसका पहला अध्यक्ष घोषित किया। बोर्ड का मुख्यालय निजामाबाद में स्थापित किया गया है। 

मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का शुभारंभ पूरे देश में उत्सव के शुभ दिन पर हो रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का हिस्सा होंगे। निर्यातकों और उत्पादकों के निकायों के प्रतिनिधियों को भी बोर्ड में जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्दी को 'गोल्डन स्पाइस' के रूप में भी जाना जाता है। 

उन्होंने बताया कि नवगठित बोर्ड महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मेघालय और अन्य सहित 20 राज्यों में फैले हल्दी किसानों के कल्याण पर विशेष ध्यान देगा। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्दी उत्पादन बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं और हल्दी बोर्ड के गठन से देश में हल्दी उत्पादकों की आय में वृद्धि होगी।