logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Himachal Election 2022: हम प्रधानमंत्री की तरह वादे नहीं करते, जो कहा है उसे हिमाचल में पूरा करेंगे: खरगे


शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने जा रही है जिसके बाद पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत सभी वादों को पूरा किया जायेगा।  उन्होंने शिमला के बनूटी में एक जनसभा में यह भी कहा कि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ऐसे वादे नहीं करती जिन्हें पूरा नहीं किया जा सके।  

अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली चुनावी सभा थी। उन्होंने कहा, "हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमने जो वादे किये हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। हम मोदी जी की तरह वादे नहीं करते कि उन्हें पूरा नहीं किया जा सके।" उनका कहना था कि हिमाचल प्रदेश में 63 हजार सरकारी पद खाली हैं और केंद्र सरकार के स्तर पर 14 लाख पद खाली हैं, लेकिन इन्हें भरा नहीं जा रहा है।  

खरगे ने कहा, "भाजपा सरकार, और लोगों को बेवकूफ बना सकती है, लेकिन हिमाचल प्रदेश के लोगों को नहीं बना सकती क्योंकि इस राज्य के लोग पढ़ेलिखे हैं।" उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए कहा, “नड्डा जी का चुनाव कैसे हुआ, यह किसी को पता नहीं। भाजपा में चुनाव नहीं होता है, वहां सिर्फ नियुक्ति होती है। कांग्रेस में लोकतंत्र है।” उन्होंने "अग्निपथ " योजना को लेकर सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "अग्निवीर चार साल के लिए बना रहे है। इसके बाद युवा क्या करेगा? मंदिर में घंटी बजाएगा? भाजपा सरकार की आदत है कि लोगों को दिशाहीन किया जाए।" 

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मतदाता 12 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 'जयराम जी की' (अलविदा) कहते हुए मतदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनते ही कांग्रेस सभी वादों को पूरा करेगी।  हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को मतगणना होगी।