logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

देशभर में मनाया जा रहा हिंदी दिवस, जानें क्यों है खास


नई दिल्ली: देशभर में आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। आज, हिंदी दुनिया में व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है और 520 मिलियन से अधिक लोगों की यह प्रथम भाषा है।

क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस?

हिंदी दिवस मनाने के पीछे एक अहम कारण देश में अंग्रेजी भाषा के बढ़ते चलन को कम करना है। महात्मा गांधी ने हिंदी को जन-जन की भाषा कहा था। हिंदी दिवस के अवसर पर पूरे भारत में कई साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

इसके अलावा, राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार जैसे पुरस्कार हिंदी दिवस पर मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को उनके योगदान और हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए दिए जाते हैं।

आज हिंदी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य मुख्य हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई दी है।    

'हिंदी दिवस' के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संदेश दिया कि, “भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है। तीसरा 'अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन' इस साल पुणे में आयोजित किया जाएगा।”