logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

झारखंड सरकार के एक फैसले से भड़का जैन समाज, मुंबई से लेकर दिल्ली तक निकाला मोर्च


नई दिल्ली: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 'श्री सम्मेद शिखरजी' को पर्यटन स्थल घोषित किया है। झारखंड सरकार के इस निर्णय को लेकर जैन समाज में बेहद गुस्से का माहौल है। इसी को लेकर रविवार को मुंबई से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन किया गया।  

मुंबई में समुदाय के लिए प्रदर्शन

झारखंड सरकार के निर्णय के खिलाफ मुंबई में भी जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग इक्कट्ठा हुए मोर्चा निकाला। इसमें राज्य सरकार के कई मंत्री भी शामिल रहे। राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रताप लोढ़ा ने कहा, "हम पलिताना में मंदिर की तोड़फोड़ और झारखंड सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। गुजरात सरकार ने कार्रवाई की है लेकिन हम उनके (जिन्होंने मंदिर में तोड़फोड़ की) सख्त कार्रवाई चाहते हैं। आज 5 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर हैं।"

राजधानी दिल्ली में भी किया गया प्रदर्शन

राज्य सरकार के निर्णय के खिलाफ राजधानी दिल्ली में भी प्रदर्शन किया गया। हजारो की संख्या में समुदाय के लोग प्रगति मैदान में जमा हुए और इंडिया गेट तक मार्च किया। इस दौरान सभी ने  झारखंड सरकार के निर्णय को वापस लेने की मांग भी की।