logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर फिर लगाए वोट चोरी के आरोप, राजुरा विधानसभा सीट पर 6850 वोटों को बढ़ाने का दावा


नई दिल्ली: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर फिर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑनलाइन माध्यम से वोट चोरी की गई है। उन्होंने चंद्रपुर जिले की राजुरा विधानसभा का उदाहरण देते हुए दावा किया कि यहां जानबूझकर 6850 वोट बढ़ाए गए। इसी के साथ राहुल यह भी दावा किया कि, जिनके नाम जोड़े गए उनका कोई पता नहीं है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया। यही नहीं उन्होंने इसके पीछे बड़ी साजिश का दावा भी किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के राजुरा विधानसभा क्षेत्र का ज़िक्र किया। राहुल ने राहुल गांधी ने दावा किया कि लगभग 6 हज़ार 850 मतदाता जोड़े गए, जो फर्जी है। उनका कोई पता नहीं है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि इन मतदाताओं को बढ़ाने के लिए कर्नाटक वाला मॉडल अपनाया गया। 

विधानसभा चुनाव राजुरा सीट पर भाजपा के देवराव विठोबा भोंगले को जीत मिली थी। उन्होंने महाविकास आघाड़ी ने कांग्रेस के धोटे सुभाष रामचंद्रराव को 3054 वोटों से हराया था। चुनाव मेंभोंगले को 72 हज़ार 882 वोट मिले थे, जबकि सुभाष धोटे को 69 हज़ार 828 वोट ही हासिल कर पाए थे।