logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को लिखा पत्र, कहा- जीएसटी 2.0 से आत्मनिर्भर अभियान को मिलेगी गति; व्यापारियों और दुकानदारों से स्वदेशी सामान बेचने का किया आवाहन


नई दिल्ली: देश में जीएसटी 2.0 लागु होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पत्र लिखा है। पत्र में पीएम मोदी ने नवरात्री की बधाई देते हुए कहा, 'यह नवरात्रि विशेष है. जीएसटी बचत महोत्सव के साथ, स्वदेशी के मंत्र को और भी बल मिलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर के दुकानदारों और व्यापारियों से स्वदेशी सामान खरीदने और बेचने का आवाहन भी किया।

ज्ञात हो कि, देश में जीएसटी में किये नए सुधार आज से लागू हो गए हैं। नई दरों के साथ दैनिक सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की कीमतों में कटौती की गई है, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कटौती को बचत उत्सव बताया है। देशवासियों को लिखे अपने पत्र में पीएम ने कहा, नए सुधारों के तहत अब GST में मुख्य रूप से केवल दो स्लैब होंगे। रोजमर्रा से जुड़ी जरूरी चीजें जैसे खाद्य सामग्री, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट जैसी वस्तुएं या तो टैक्स-फ्री होंगी या सिर्फ 5% टैक्स स्लैब में आएंगी। इसका सीधा फायदा करोड़ों उपभोक्ताओं को मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सुधारों से घर बनाना, गाड़ी खरीदना और छुट्टियां मनाना और भी किफायती होगा। यह प्रणाली किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीबों, मध्यम वर्ग, व्यापारियों और लघु उद्योगों के लिए लाभकारी साबित होगी। मोदी ने दुकानदारों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे भारतीय श्रमिकों और उत्पादकों का समर्थन करें और अधिक से अधिक स्वदेशी सामान बेचें।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की लगातार कोशिशों से पिछले कुछ वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और मध्यम वर्ग मजबूत हुआ है। नए GST सुधारों से टैक्स में राहत मिलेगी और देशवासियों को हर साल लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। पत्र के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति दें। साथ ही उन्होंने नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।