logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

कांग्रेस ने जिस धीरेन्द्र शास्त्री को पाखंडी कह गिरफ्तार करने की मांग, उसी का आशीर्वाद लेने पहुंचे कमलनाथ


टीकमगढ़: देश में मौजूदा समय में सबसे चर्चित कथावाचक अगर कोई है तो वह बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री। सोशल मिडिया से लेकर आम नागरिक तक उनको लेकर बात करते हैं और उनके बार में जानना चाहते हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। यही नहीं पहले जहां कमलनाथ ने हनुमानजी के दर्शन किये। इसके बाद धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात की और आशीर्वाद भी लिया।

धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए कमलनाथ ने कहा, "मैंने छिंदवाड़ा में 101 फीट से अधिक ऊंचाई का हनुमान मंदिर बनवाया है। मैं आज यहां भगवान हनुमान की पूजा करने आया था कि मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। आज मध्यप्रदेश में जो चुनौतियां हैं, आइए हम सब मिलकर इन चुनौतियों का सामना करें। महाराज जी सभी को आशीर्वाद देते हैं और मुझे भी आशीर्वाद देते हैं।"

ज्ञात हो कि, जनवरी महीने में धीरेन्द्र शास्त्री काफी विवादों में रहे। उन पर अंधविश्वास और जादूटोना को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया। वहीं उनके खिलाफ नागपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। यही नहीं उनके गिरफ़्तारी की मांग भी की गई। इस मांग में कांग्रेस के कई नेता भी शामिल रहे। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शास्त्री को पाखंडी बताते हुए गिरफ़्तारी की मांग कर चुके हैं।