logo_banner
Breaking
  • ⁕ MLC Election: महाविकास आघाड़ी का दबदबा, 5 में से 3 सीटों पर जीत, नागपुर में भाजपा और मुख्यमंत्री को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
National

केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- जेल में बंद होने पर अमित शाह को मिलता था वीवीआईपी ट्रीटमेंट


नई दिल्ली: हवाला मामले को लेकर जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का वीडियो सामने आया है। जिसमें तिहाड़ जेल के अंदर जैन मालिश लेते दिखे। वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली की सियासत गर्मा गई है। भाजपा लगातार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप सरकार पर हमलावर हैं। वहीं इस पर केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। जिसके तहत जब वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह जेल में थे उस समय उन्हें वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलता था। सोमवार को वड़ोदरा में पत्रकारों द्वारा पूछे सवाल पर जवाब देते हुए यह बात कही।

केजरीवाल ने कहा, "वे इसे मसाज, वीआईपी ट्रीटमेंट कह रहे हैं लेकिन यह केवल फिजियोथेरेपी है। जब अमित शाह यहां गुजरात में मंत्री थे, तब उन्हें यहां वीआईपी ट्रीटमेंट मिला था, जैन के लिए ऐसी कोई बात नहीं है।"