logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

कोटा बनता जा रहा एजुकेशन हब से सुसाइड हब, 12 घंटे में तीन छात्रों ने की आत्महत्या


कोटा (राजस्थान): कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे तीन छात्रों ने अलग-अलग घटनाओं में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि दो मृतक बिहार के थे जबकि एक किशोर मध्य प्रदेश का निवासी था। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं के सिलसिले में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।   

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले नीट परीक्षार्थी अंकुश आनंद (18) और गया जिले के जेईई अभ्यर्थी उज्ज्वल कुमार (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बिहार निवासी दोनों छात्र जवाहर नगर पुलिस थाना क्षेत्र के तलवंडी इलाके में एक ही मकान में पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में रहते थे और दोनों के शव सोमवार सुबह अपने-अपने कमरे में पंखे से लटके मिले।   

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे प्रणव वर्मा (17) ने कुन्हारी थाना क्षेत्र के अपने छात्रावास में रविवार देर रात कथित तौर पर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसी मौत हो गई।  पुलिस इन मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।