logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Mahakumbh 2025: सुबह आठ बजे तक 62.35 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी; अखाड़ों का शाही स्नान जारी


प्रयागराज: बसंत पंचमी के मौके पर तीर्थराज प्रयाग में तीसरा शाही स्नान जारी है। ब्रह्मुहूर्त पर सुबह पांच बजे पहला शाही स्नान हुआ, जहां सबसे पहले महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के नागा साधुओं ने सबसे पहले स्नान किया। इसके बाद तमाम अखाड़ों के साधू संतो द्वारा स्नान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश जनसम्पर्क विभाग से मिली जानकारी के  अनुसार, सुबह आठ बजे तक 62.35 लाख लोगों ने स्नान कर चुके हैं। प्रशासन ने बसंत पंचमी के मौके पर पांच करोड़ लोगों के आने की संभावना जताई है, जिसको देखते पिछले शाही स्नान के दौरान हुई परिस्थिति का निर्माण न हो इसलिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो एरर का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी में महाकुंभ शुरु है। आज सोमवार को वसंत पंचमी के मौके पर तीसरा शाही स्नान या कहें अमृत स्नान जारी है। सुबह पांच बजे पहला शाही स्नान हुआ। जहां श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी एंव श्री षम्भू पंचायती अटल अखाड़ा के साधू संतो ने स्नान किया। इसके बाद तमाम अखाड़े बारी बारी त्रिवेणी में पहुंच रहे और स्नान कर रहे हैं। उन्हीं के साथ आम जनता या कहें श्रद्धालु भी स्नान कर रहे हैं। 

आप को बता दें कि, बसंत पंचमी के मौके पर करीब पांच करोड़ लोगों के स्नान करने का अनुमान प्रशासन ने लगाया है। अभी तक करीब 20 लाख लोगो स्नान कर चुके हैं। जैसे जैसे दिन चढ़ेगा लोगों की संख्या बढ़ती जायेगी। मौनी अमावस्या के दौरान आठ करोड़ लोगों ने स्नान किया था। अत्यधिक भीड़ होने के कारण वहां भगदड़ मच गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत भी हुई। यह स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जीरो एरर का निर्देश दिया था। इसी के साथ आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने का निर्देश भी दिया। 

महाकुम्भ क्षेत्र में ऑपरेशन इलेवन को लागू 

तीसरे अमृत स्नान में लोगो की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ऑपरेशन इलेवन को लागू किया है। जिसके तहत श्रद्धालुओं के लिए वन वे रास्ता तैयार किया गया है। जिससे बिना किसी दिक्कत के श्रद्धालु घाट तक पहुंचे और स्नान कर वापस लौट जाए। श्रद्धालुओं के आसान यातायात और अत्यधिक संख्या होने पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया. अधिकतर पांटून पुलों को खोल दिया गया है जिससे आवागमन सुगनता से जारी है. साथ ही स्नान करने वाले घाटों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। 

35 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अब तक किया स्नान 

तीर्थराज प्रयाग में शुरू महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ लोगो ने स्नान किया है। दो तारीख यानी रविवार को 1.65 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को तीसरे अमृत स्नान की शुभकामनाएं दी है।