logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

MahaKumbh2025: प्रयागराज में आज से शुरू हुआ 45 दिवसीय महाकुंभ मेला, लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में लगा रहे डुबकी


प्रयागराज: विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कुंभ मेला 2025 आज से प्रयागराज में प्रारंभ हो गया। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु यहां गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर स्नान कर रहे हैं। आज, 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन शुरू हुआ यह महाकुंभ 45 दिनों तक चलेगा। पवित्र स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के एकत्र होने के मद्देनजर संगम पर गश्त के लिए विशेष घुड़सवार दस्ते को तैनात किया गया है। 

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के किनारे सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। आज से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इन 45 दिनों में पवित्र संगम तट पर हर घंटे में लाखों लोग स्नान कर रहे हैं। इसके साथ आज से श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास भी शुरू कर रहे हैं। 

इस भव्य-दिव्य धार्मिक आयोजन के लिए संगम और  करीब 12 किलोमीटर में स्नान घाट बनाया गया है। संगम पर एंट्री के लिए सभी रास्तों में भक्तों की भीड़ है। महाकुंभ में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। इसके चलते श्रद्धालु 10 से 12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम तक पहुंच रहे हैं। 

संगम में सुरक्षा का भी प्रशासन द्वारा विशेष ध्यान रखा गया है।  इसके लिए विशेष रूप से 60 हजार जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में लगे हैं। पुलिस कर्मी भी लाखों की संख्या में आये श्रद्धालुओं की  भीड़ को संभल रहे हैं। खास बात तो ये है कि प्रयागराज में भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। केवल देश के ही नहीं बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी डुबकी लगाने यहां आ रहे हैं।