logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब, सुबह एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान


प्रयागराज: माघी पूर्णिमा के मौके गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई है। सुबह आठ बजे तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी में श्रद्धा की डुबकी लगाई है। भीड़ को देखते हुए पूरे प्रयागराज शहर को नो वेहीकाल जोन घोषित कर दिया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह चार बजे से स्थिती की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान, विशेषकर तीर्थराज प्रयाग के संगम में करना शुभ माना जाता है। वहीं महाकुंभ में इसका महत्व और बढ़ जाता है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर त्रिवेणी में स्नान करने के लिए त्रिवेणी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई है। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे तक एक करोड लोगों ने संगम में स्नान किया है। जिसमें 10 लाख कल्पवासी भी शामिल है। अभी तक महाकुंभ में 46.50 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया है।

माघी पूर्णिमा को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ के मूवमेंट को लेकर खास इंतजाम किया है। प्रशासन ने एक तरफ जहां पूरे प्रयागराज शहर को नो वेहीकाल जोन घोषित कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ तमाम तरह के पास भी रद्द कर दिए गाएं हैं। जिसमें विविआइपी पास भी शामिल है। त्रिवेणी में आने वाले श्रद्धालुओं को स्नान करने में परेशानी का सामना न करना पड़े इसको लेकर उपाय योजना की गई है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए एकल रास्ता बनाया गया है, जिससे एक जगह पर भीड़ जमा न हो। 

माघी पूर्णिमा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह से ही महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने एक तरफ जहां श्रद्धालुओं को माघी पूर्णिमा की बधाई दी, वहीं सुबह चार बजे से वॉर रूम के माध्यम वह लगातार स्थितियों की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।