logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

भारत सहित दुनिया में तीन घंटे बंद रही मेटा की सेवा; कंपनी ने यूज़र्स से मांगी माफ़ी


नई दिल्ली: भारत सहित दुनिया भर में मेटा की सर्विस बंद हो गई है। लोगों को इंस्टाग्राम, फेसबुक सहित व्हाट्सअप को इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूज़र्स के अपने आप सभी प्लेटफॉर्म्स से अकाउंट लॉग आउट हो गए हैं, वहीं दोबारा लॉगिन करने पर एप नहीं खुल रहा है। हालांकि, मेटा ने समस्या को हल कर लिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 

मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने ट्वीट किया, "आज पहले, एक तकनीकी समस्या के कारण लोगों को हमारी कुछ सेवाओं तक पहुँचने में कठिनाई हुई। हमने प्रभावित सभी लोगों के लिए समस्या का यथाशीघ्र समाधान किया और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।"

फेसबुक, इंस्टाग्राम, मैसेंजर, थ्रेड्स और मेटा समेत अन्य सभी एप्लिकेशन और वेबसाइट बंद हैं। भारत में रात नौ बजे से मेटा से सम्बंधित सभी एप्स ने काम करना बंद कर दिया है। वहीं इसको लेकर मेटा की तरफ से बयान जारी किया है। जिसमें जल्द से जल्द सेवा शुरू होने की बात कही थी। 


एक्स पर #इंस्टाग्रामडाउन, #व्हाट्सएपडाउन, #साइबरअटैक जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। इस हैशटैग के जरिए नेटिजन्स आशंका जता रहे हैं कि फेसबुक, मेटा हैक हो गया है। कुछ को अपना डेटा चोरी होने का डर है। कुछ यूजर्स का मानना ​​है कि भारत सरकार ने देश में मेटा की सेवाएं बंद कर दी होंगी। क्योंकि मेटा की सेवाओं को निलंबित करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पहले, जब भी मेटा (पहले फेसबुक) डाउन होता था, तो उन एप्लिकेशन पर कुछ सुविधाएं बंद हो जाती थीं। हालाँकि, इस समय मेटा की पूरी सेवा बंद है।