logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

माइक्रोसॉफ्ट का क्लाउड सर्वर डाउन, विमानों की उड़ाने ठप; कई एयरपोर्ट पर काम हुआ बंद


नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़ी आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन हो गया है। इस कारण देश सहित दुनिया भर के एयरपोर्ट, विमानों का परिचालन और बैंकिंग सेवा ठप हो गई है। जिसके कारण लोगों को भरी परशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, दुनिया भर में समस्या Azure बैकएंड वर्कलोड के कॉन्फ़िगरेशन में बदलाव के कारण हुई थी। इससे भंडारण और कंप्यूटर संसाधनों में बाधाएँ पैदा हुईं। इसके परिणामस्वरूप कनेक्टिविटी फेल हो गई। हालांकि, कम्पनी ने जल्द से जल्द समस्या को दूर करने की बात कही है। 

इंडिगो, स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस की उड़ानें रद्द

इंडिगो, स्पाइसजेट समेत कई भारतीय एयरलाइंस को अपनी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इंडिगो ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कम्पनी ने लिखा, हमारे सिस्टम वर्तमान में Microsoft आउटेज से प्रभावित हैं, जिसका प्रभाव अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं।