logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

इमाम संघ के मुख्य से मोहन भागवत ने की मुलाकात, डॉ. इलियासी ने संघ प्रमुख को बताया राष्ट्रपिता 


नई दिल्ली: अखिल भारतीय इमाम संघ के मुख्य इमाम डॉ. इलियासी का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राष्ट्रपिता हैं। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रऋषि भी हैं। इससे पहले संघ प्रमुख भागवत ने दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में डॉक्टर इलियासी से मुलाकात की थी।डॉ. इलियासी ने कहा, ''उनके मस्जिद आने से अच्छा संदेश जाएगा। हमारा पूजा करने का तरीका अलग है लेकिन सबसे बड़ा धर्म मानवता है। हम देश को सर्वप्रथम मानते हैं।"


भागवत कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थिति एक मस्जिद में गए और उसके बाद उत्तरी दिल्ली में स्थित ताजवीदुल कुरान मदरसे का दौरा किया। उनके साथ चल रहे संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि भागवत पहली बार किसी मदरसा गए हैं।

हम सभी भारत की संतान
 

आरएसएस के अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय इमाम संघ के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने मदरसे में बच्चों से बात करते हुए भागवत को राष्ट्रपिता बुलाकर संबोधित किया। हालांकि भागवत ने उन्हें टोकते हुए कहा कि राष्ट्रपिता सिर्फ एक हैं और कहा कि सभी भारत की संतान हैं।

उन्होंने कहा कि आरएसएस ने भी बच्चों को देश के बारे में और अधिक जानने की जरूरत पर बात की और जोर देकर कहा कि पूजा करने की पद्धति अलग हो सकती है लेकिन सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए।