logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

राष्ट्रीय रोपवे विकास-पर्वतमाला कार्यक्रम के तहत अगले 5 वर्षों में 1.5 लाख करोड़ रुपये की 200 से अधिक परियोजनाएं लागू की जाएंगी


नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी ने बताया कि राष्ट्रीय रोपवे विकास-पर्वतमाला कार्यक्रम के तहत अगले पांच वर्षों में डेढ़ लाख करोड़ रुपये की 200 से अधिक परियोजनाएं तय की गई हैं। गडकरी नई दिल्ली में रोप वे पर आधारित एक संगोष्ठी और प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

गडकरी ने कहा कि सरकारी और निजी साझेदारी के जरिए रोपवे का निर्माण प्राथमिकता होगी। रोपवे पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन और रोजगार सृजन में योगदान देगा और शहर में सार्वजनिक परिवहन में भी मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में स्वदेशी और संतोषजनक विकल्प तलाशने के साथ ही सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सरकार चाहती है कि बुनियादी ढांचे का विकास लागत प्रभावी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण से उन क्षेत्रों के नागरिकों का जीवन आसान होगा और उनका सामाजिक और आर्थिक विकास भी होगा।