logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Modi @3.0: आज नरेंद्र मोदी तीसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, राष्ट्रपति भवन में तैयारी पुरी


नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नरेंद्र मोदी आज रविवार को तिसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शाम साढ़े सात बजे अपने मंत्री मंडल के साथ शपथ लेंगे। शपथग्रहण  कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति भवन में पुरी तैयारी हो चुकी है। 

शपथ लेने के पहले प्रधानमंत्री मोदी राजघाट पहुंचे। जहां उन्होंने महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद वह राजपथ पर मौजूद वॉर मेमोरियल भी पहुंचे, जहां देश के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को याद किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, और वीसीएएस एयर वाइस मार्शल अमर प्रीत सिंह भी मौजूद रहें। 

अटल स्थल भी पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री की शपथ लेने से पहले मोदी राजघाट और वॉर मेमोरियल पहुंचे। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के समाधी स्थल अटल स्थल भी पहुंचे। जहां पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे।