logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

लोकसभा चुनाव के पहले नए चुनाव आयुक्तों का हुआ चयन, इन दो नामों पर लगी मुहर


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने 14 मार्च को दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की। पैनल की बैठक के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया को बताया कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को चुनाव आयुक्त के रूप में चुना गया है। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग अरुण गोयल के इस्तीफा देने के कुछ दिन बाद यह फैसला लिया गया है।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए नए कानून के तहत पुनर्गठित पैनल की ये पहली नियुक्तियां हैं। भारत के मुख्य न्यायाधीश के अलावा, चयन समिति में अब प्रधान मंत्री, विपक्ष के नेता और नामित केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।