logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

एक अप्रैल से नौ लाख सरकारी वाहन हो जाएंगे कबाड़, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान


नई दिल्ली: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 15 साल पुराने वाहन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत एक अप्रैल से केंद्र और राज्य सरकार के करीब नौ लाख वाहन कबाड़ हो जायेगा। इन वाहनों की जगह नए वाहन लाए जाएंगे। मंगलवार को फिक्की के एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, "सरकार इथेनॉल, मेथनॉल, बायो-सीएनजी, बायो-एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को सुविधाजनक बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। तो अब 15 साल से ज्यादा पुराने 9 लाख से ज्यादा सरकारी वाहनों को कबाड़ की मंजूरी दी गई है। एक अप्रैल से ऐसे सभी वाहनों को सड़कों से हटा दिया जाएगा और उनकी जगह नए वाहन लगाए जाएंगे।

रद्द हो जाएगा पंजीकरण

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, 1 अप्रैल से केंद्र और राज्य सरकारों के स्वामित्व वाले सभी वाहन, जिनमें परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के स्वामित्व वाली बसें शामिल हैं, जो 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं, उनका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि यह नियम देश की रक्षा और कानून व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के रखरखाव के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष प्रयोजन वाहनों पर लागू नहीं होगा।