logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

लेफ्ट नेताओं और केजरीवाल से मिले नीतीश कुमार, कहा- विपक्ष को एक करना मुख्य उद्देश्य


नई दिल्ली: भाजपा से गठबंधन तोड़ने और आरजेडी की अगुवाई वाली महागठबंधन में पुनः शामिल होने के बाद से मुख्यमंत्री नितीश कुमार सोमवार से दिल्ली दौरे पर पहुंचे हैं। दौरे के दूसरे दिन नितीश कुमार ने लेफ्ट पार्टियों के नेताओं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फिर से प्रधानमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि, "मैं दावेदार भी नहीं, मुझे इसकी इच्छा भी नहीं। इसी के साथ उन्होंने कहा, विपक्ष को एक करना उनका मुख्य उद्देश्य है।"

अपने दौरे के दूसरे दिन नीतीश कुमार सबसे पहले सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात करने पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए माकपा नेता ने कहा, "हम स्वागत करते हैं कि वह (नीतीश कुमार) एक बार फिर इस कार्यालय में आए। यह देश की राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है। विपक्षी दलों को देश और संविधान को एक साथ बचाना है।"

इस दौरान कुमार ने कहा, "हमने चर्चा की है कि अगर वाम दल, विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दल और कांग्रेस एक साथ आते हैं तो यह बहुत बड़ा मामला होगा।" बिहार मॉडल के सवाल पर जवाब देते हुए कुमार ने कहा, "बिहार मॉडल क्या है? हम देश का मॉडल बनाने के लिए काम कर रहे हैं।"

नितीश के लिए निर्णय का देशव्यापी असर


सीताराम येचुरी से मिलने के बाद कुमार सीपीआई नेता डी. राजा से मिलने पहुंचे। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए राजा ने कहा, "जिस तरह से उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया और बिहार में धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों, महागठबंधन में शामिल हो गए, हम उनका स्वागत करते हैं। बिहार में विकास केवल बिहार तक सीमित नहीं है, देश के राजनीतिक पाठ्यक्रम पर इसका बहुत बड़ा प्रभाव है।"

सीपीआई नेता ने आगे कहा, "समय आ गया है कि सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों, वाम दलों और क्षेत्रीय दलों को एक साथ आना चाहिए और देश और उसके भविष्य के हित में भाजपा को हराने के लिए एकजुट होकर लड़ना चाहिए। यही तो नीतीश जी कोशिश कर रहे हैं। हम उनके साथ हैं, वह हमारे साथ हैं।"