logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

अब कार में बैठे सभी लोगों को लगाना होगा सीट बेल्ट, नहीं तो लगेगा जुर्माना: केंद्रीय मंत्री गडकरी


नई दिल्ली: टाटा सांस के पूर्व प्रमुख सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) के दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद केंद्र सरकार (Central Government) ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत अब कार में बैठे सभी लोगों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने वाले पर जुर्माना लगाया जायेगा। इसके लिए केंद्रीय परिवहन विभाग की तरफ से तीन दिन में अधिसूचना जारी की जाएगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Central Transport Minister Nitin Gadkari) ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दी। 

गडकरी ने कहा कि सरकार अगले तीन दिनों में एक अधिसूचना जारी करेगी जिसमें किसी यात्री द्वारा सीटबेल्ट नहीं पहनने पर जुर्माने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा, "पहले केवल ड्राइवर और सह-यात्री के लिए सीटबेल्ट नहीं पहनने पर जुर्माना लगाया जाता था, लेकिन हमने पीछे की सीट के यात्रियों को भी शामिल करने के लिए कानून को अपडेट किया है।"

मंत्री ने आगे कहा कि, "अभी तक गाड़ियों में आगे की सीट बेल्ट के लिए ही बिपर होता है। वहीं अब पीछे की सीट के लिए भी बिपर अनिवार्य कर दिया गया है। यानी जब तक पीछे बैठे लोग सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे बिपर बंद नहीं होगा, जैसे ही पहना वह अपने पाप बन हो जाएगा। इसके लिए पहले से ही विभिन्न कार निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। जिसके तहत यह फीचर अब तक केवल प्रीमियम रेंज की गाड़ियों में उपलब्ध था, अब यह कंपनियों को सभी प्राइस रेंज की कारों में शामिल करना होगा।"

पहले से ही जुर्माने का प्रावधान 


आप को बता दें कि, पिछली सीटों पर बैठे यात्रियों द्वारा सीट बेल्ट नहीं पहनने पर केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर) के नियम 138 (3) के तहत 1,000 रुपये का जुर्माना लगता है। लेकिन ज्यादातर लोग या तो इस अनिवार्य नियम से अनजान हैं या बस उन्हें अनदेखा कर देते हैं। यहां तक ​​कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी सीट बेल्ट नहीं लगाने पर पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों पर शायद ही कभी जुर्माना लगाते हैं।

हाल ही में सड़क मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020 के दौरान सीट बेल्ट नहीं पहनने के कारण मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या क्रमशः 15,146 और 39,102 थी।