logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

एनटीए 19 जुलाई को सीयूईटी-यूजी के प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा आयोजित करेगा परीक्षा


नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी)-यूजी के प्रभावित उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 19 जुलाई को सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी।

सभी प्रभावित उम्मीदवारों को उनके विषय कोड का उल्लेख करते हुए ई-मेल के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। सभी प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

एनटीए ने कहा कि विषय विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया के आधार पर अंतिम ‘आंसर की’ तैयार की जा रही है, जिसे ऑनलाइन प्राप्त चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा, मई महीने में भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस बार, परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। CUET UG की अनंतिम उत्तर कुंजी 7 जुलाई को जारी की गई थी और आपत्ति विंडो 9 जुलाई को बंद कर दी गई थी।