logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

एक समय के जिगरी, अब हैं दुश्मन; नीतीश कुमार और प्रशांत कुमार के बीच ट्विटर वॉर


पटना: एक समय तक बेहद करीबी और जिगरी रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और प्रशांत किशोर (Prashant Kumar) आज कल एक दूसरे पर हमलावर है। दोनों नेता एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं अब दोनों नेताओं के बीच ट्विटर वॉर शुरू है। सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे विविध मुद्दे पर हमलावर है। नीतीश ने किशोर पर भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया है। जेडीयू नेता के इस आरोप पर किशोर ने पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, नितीश ने अगर 10 लाख नौकरी दे दी तो मैं उनके साथ खड़े हो जाऊंगा।

कब शुरू हुआ वार-पलटवार 


नीतीश कुमार के भाजपा छोड़कर आरजेडी के साथ जाने पर प्रशांत किशोर ने तीखा प्रहार किया था। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, नीतीश के इस फैसले से देश भर में कोई असर नहीं होगा। इसका असर बिहार में ही देखने को मिलेगा। यही नहीं उन्होंने कहा था कि इस तरह के पाला बदल से नीतीश कुमार की छवि पर भी असर होगा। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है। इस बात को हम ऐसे समझ सकते हैं कि जेडीयू की सीटों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 2005 के बाद से अब तक जेडीयू की सीटों का आंकड़ा 115 से 43 तक आ गया है।

नीतीश ने किया पलटवार 


पीके के इस आरोप पर मुख्यमंत्री कुमार ने पलटवार ने करते हुए उन पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया। कुमार ने कहा, "प्रशांत किशोर पब्लिसिटी एक्सपर्ट हैं और वह शायद भाजपा की मदद करने के लिए काम कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर क्या बयान देते हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। वह शायद भाजपा के साथ रहना चाहते हैं। शायद वह उनकी मदद करना चाहते हैं।"

कुमार पर पीके का ट्विटर वॉर


बिहार मुख्यमंत्री के इस आरोप पर पीके ने बिना नाम लिए फिर से हमला बोला है। शुक्रवार को उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के चार तस्वीर दिखाई दी। इन तस्वीरों में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के सामने हाथ जोड़कर झुकते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बाद में किशोर ने इस तस्वीरों को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। 

यह भी पढ़ें: