logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

पाकिस्तान जिंदाबाद नारे: आरजेडी ने पीएफआई का किया बचाव, शिवानंद तिवारी बोले- यह केवल विरोध का हिस्सा


पटना: महाराष्ट्र के पुणे में पीएफआई कार्यकर्ताओं (PFI Worker) के लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) और उनके नेता ऐसे नारे लगाने के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं दूसरी तरफ नारा लगाने वालों के बचाव में राजनीतिक दल खड़े हो गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने आरोपियों का बचाव करते हुए नारों को विरोध का हिस्सा बताया है।

तिवारी ने कहा, "पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सिर्फ एक विरोध का हिस्सा हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस तरह के नारे लगाने वाले पाकिस्तानी बन जाएंगे और पाकिस्तान चले जाएंगे।"

ज्ञात हो कि, देश भर में पीएफआई के ठिकानों पर हुई रेड को लेकर पुणे जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। हालांकि, बाद में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

61 के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले पर पुलिस ने नारा लगाने वाले के ऊपर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने 61 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं 41 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं उधर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, ऐसे नारा लगाने वालो के खिलफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।