logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

प्रधानमंत्री मोदी का तेलंगाना सरकार पर हमला, कहा- क्षमताओं और लोगों के कौशल के साथ किया अन्याय


हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे। जहां उन्होंने विविध परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई जनसभा को भी संबोधित किया। तेलंगाना में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम ने विपक्ष पर तीखे शब्दों से हमला बोला। साथ ही मोदी ने यह भी कहा कि जब तेलंगाना के शासकों को निशाना बनाया जाएगा तभी राज्य में कमल खिलेगा। 

तेलंगाना को सबसे ज्यादा धोखा इसी पार्टी ने दिया!

तेलंगाना के बागमपेट में आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने तेलंगाना राष्ट्र समिति पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'तेलंगाना की जनता जिस राजनीतिक दल पर सबसे ज्यादा भरोसा करती है, उसने तेलंगाना को सबसे ज्यादा धोखा दिया है। लेकिन जब भी अंधेरा शुरू होता है, उस स्थिति में कमल खिलता है। हम तेलंगाना में भी कमल को खिलते हुए देखेंगे।"

तेलंगाना के शासकों ने किया राज्य के साथ अन्याय

इस बीच इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "तेलंगाना के नाम पर सत्ता में आने वालों ने राज्य को पीछे धकेल दिया। तेलंगाना सरकार और तेलंगाना के नेताओं ने राज्य की क्षमताओं और लोगों के कौशल के साथ अन्याय किया है।"

रोजाना खाता हूँ कई किलों गाली

इस मौके पर बोलते हुए मोदी ने मजाकिया शब्दों में विपक्ष पर तंज कसा। “मैं आज सुबह दिल्ली में था। बाद में कर्नाटक, तमिलनाडु में होता है। मैं रात में आंध्र प्रदेश में रहूंगा। वर्तमान में तेलंगाना में। लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम थकते नहीं हो? मैंने उन्हें समझाया कि देखो.. मैं रोज दो से तीन किलो गाली खाता हूं। भगवान ने मुझे इस तरह से डिजाइन किया है कि ये सभी अपमान मुझमें संसाधित हो जाते हैं और विटामिन में परिवर्तित हो जाते हैं। जिससे एक सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है।