logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

सौरभ गांगुली को लेकर राजनीति जारी, ममता ने कहा- आईसीसी का चुनाव लड़ने दे; भाजपा ने किया पलटवार


कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर राजनीति जारी है। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी इसको लेकर लगातार आमने-सामने हैं। टीएमसी लगातार भाजपा पर इसको लेकर हमलावर हैं। इसी बीच सोमवार को एक बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसपर अपनी बात कही है। उन्होंने सौरव गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के दूसरे कार्यकाल से ‘‘वंचित'' किये जाने पर वह आश्चर्य जताते हुए प्रधानमंत्री मंत्री मोदी से पूर्व कप्तान को आईसीसी का चुनाव लड़ने देने के मांग की है। ममता के इस वॉर भाजपा ने पलटवार किया है।

ममता ने कहा, “मैं पीएम से अनुरोध करता हूं कि यह सुनिश्चित करें कि सौरव गांगुली को आईसीसी चुनाव लड़ने की अनुमति दी जानी चाहिए। वह एक लोकप्रिय व्यक्ति हैं, इसलिए उन्हें वंचित किया जा रहा है। भारत सरकार से अनुरोध है कि राजनीतिक रूप से निर्णय न लें, लेकिन क्रिकेट, खेल के लिए... वह राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी देशवासियों की ओर से कहता हूं कि सौरव गांगुली हमारा गौरव हैं, उन्होंने अपने खेल और प्रशासन करियर को कुशलता से प्रबंधित किया है। वह बीसीसीआई अध्यक्ष थे। उसे अनुचित तरीके से बाहर रखा गया था; इसके मुआवजे में उन्हें आईसीसी को भेजना होगा।” ममता ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिये।

शाहरुख की जगह बनाए राज्य के ब्रांड एम्बेसेडर

ममता के इस बयान पर भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी ने कहा, “शाहरुख खान को हटा दें और सौरव गांगुली को पश्चिम बंगाल का ब्रांड एंबेसडर बनाएं। अगर ममता बनर्जी सौरव गांगुली का कार्यकाल बढ़ाना चाहती थीं तो उन्हें उन्हें डब्ल्यूबी का ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए था। खेल में राजनीति मत करो। इन चीजों से दूर रहते हैं पीएम मोदी।”