logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Rajasthan Crisis: अशोक गहलोत ने आलाकमान से मांगी माफ़ी, कहा- गलती हो गई; सोनिया गांधी अपमान से नाराज


नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने ही दावं में फंसते नजर आ रहे हैं। विधायकों के कंधे पर बन्दूक रख कर गहलोत जहां निशाना लगाना चाहते थे, वह अब चुकता दिख रहा है। जो विधायक कल तक सात में थे वह अब कांग्रेस आलाकमान के समर्थन बयान दे रहे हैं। अपनी ही चाल में फंसते देख गहलोत ने अब डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया है। बगावत का बिगुल फुक्ने को लेकर गहलोत ने आलाकमान से माफ़ी मांग ली है। हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आदेश के बाद भी जिस तरह का घटना क्रम हुआ है, हुआ है उससे सोनिया गांधी बेहद नाराज है। विधायकों की इस हरकत को उन्होंने अपना अपमान बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पर्यवेक्षक बनकर जयपुर भेजे गए मल्लिकार्जुन खड़गे से गहलोत ने माफ़ी मांगी है। उन्होंने कहा कि, विधायक दल की बैठक के समय मंत्री शांति धारीवाल के यहां बैठक करने और उसके बाद जिस तरह से बगावत का बिगुल फूंका उसको गलती बताया है। इसी के साथ उन्होंने इस पुरे घटनाक्रम से खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि, इसमें उनका कोई हाथ नहीं है।