logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

राजेंद्र गौतम को हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना पड़ा भारी, मंत्री पद से दिया इस्तीफा


नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी राजेंद्र गौतम को हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना भारी पड़ा है। गौतम को इसकी कीमत अपने मंत्री पद से इस्तीफा देकर चुकानी पड़ी है। दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहे गौतम ने रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

अपना इस्तीफा ट्वीट करते हुए गौतम ने लिखा, आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है। ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है। अब मैं और अधिक मजबूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूँगा।

10 हजार लोगों का हुआ था धर्मांतरण

दशहरा के मौके पर दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान 10 हजार लोगों का हिन्दू धर्म से बौद्ध धर्म में धर्मांतरण किया गया। इस दौरान हिन्दू धर्म की देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें और उन्हें नहीं मानने की कसम खिलाई गई। इस कार्यक्रम में मंत्री राजेंद्र गौतम भी मौजूद थे और यह कसम खाई थी।

यह थी शपथ

वायरल वीडियो में सभी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानूंगा। मैं राम-कृष्ण की पूजा नहीं करूंगा। मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा।''