logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का 87 साल की आयु में निधन, इलाज के दौरान हुई मृत्यु


तेलंगाना: एनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। रामोजी राव का इलाज हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने सुबह 3.45 बजे अंतिम सांस ली।

रामोजी राव 5 जून से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें उच्च रक्तचाप था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा, उनके दिल में एक स्टेंट लगाया गया था। लेकिन इस दौरान उनकी हालत और भी खराब हो गई। आज तड़के उनके निधन की खबर सामने आई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चंद्रबाबू नायडू सहित कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।