logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
National

रूस का मून मिशन हुआ फेल, उतरने से पहले ही क्रैश हुआ "Luna 25"


मॉस्को: रशिया का मून मिशन (Russia Moon Mission) असफल हो गया है। चाँद के दक्षिण हिस्से (Moon South Pole) में उतरने से पहले ही लुना 25 (Luna 25) क्रैश हो गया। इस बात की जानकारी जर्मनी की डीडब्ल्यू न्यूज ने रूस की अंतरिक्ष निगम रोस्कोसमोस (Space Corporation Roscosmos) के हवाके से यह खबर दी। इसी के साथ रशिया का सबसे पहले चाँद के साऊथ पोल पर उतरने का सपना भी टूट गया है। 

रोस्कोस्मोस स्टेट स्पेस कॉर्पोरेशन ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर बयान जारी करते हुए कहा, “19 अगस्त को लूना-25 उड़ान कार्यक्रम के अनुसार, इसकी प्री-लैंडिंग अण्डाकार कक्षा बनाने के लिए एक आवेग प्रदान किया गया था। मॉस्को के समय अनुसार 14:57 पर लूना-25 तंत्र के साथ टूट गया। डिवाइस की खोज करने और उससे संपर्क करने के लिए 19 और 20 अगस्त को कई उपाय किये गए लेकिन, उसका कोई नतीजा नहीं निकला।" 

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि प्रारंभिक विश्लेषण के परिणामों के अनुसार, गणना किए गए मापदंडों से आवेग के वास्तविक मापदंडों के विचलन के कारण उपकरण एक ऑफ-डिज़ाइन कक्षा में चला गया और चंद्र के साथ टकराव के परिणामस्वरूप अस्तित्व में नहीं रहा। रोस्कोस्मोस ने कहा, एक विशेष रूप से गठित अंतरविभागीय आयोग चंद्रमा के नुकसान के कारणों को स्पष्ट करने के मुद्दों से निपटेगा।

भारत के चंद्रयान 3 पर टिकी दुनिया की निगाहें 

रूस के लूना 25 के क्रैश होने के बाद चाँद के दक्षिणी हिस्से में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बनने का सपना टूट गया है। वहीं रूस के मिशन मून के असफल हो जाने के बाद दुनिया भर की निगाहें अब भारत के चंद्रयान तीन पर आकर टिक गई है। चंद्रयान तीन बुधवार यानी 23 अगस्त को चाँद के दक्षिणी हिस्से में उतरेगा। वर्तमान में चंद्रयान तीन चाँद पर जिस जिससे में उतरने वाला है, वहां से मात्र 25 किलोमीटर की दूरी पर है। चंद्रयान सफलता के साथ चाँद पर उतर जाता है तो भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।