logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

Rebal Gehlot: बगावत करना अशोक गहलोत को पड़ा भारी, कांग्रेस अध्यक्ष रेस से हुए बाहर; ये नेता बन सकते हैं प्रमुख


जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने बगावत कर दी है। केंद्रीय आलाकमान के आदेश के विरोध में जाकर 85 विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। गहलोत के रवैये से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बेहद नाराज है। इसी बीच सूत्रों से बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पार्टी ने दूसरे व्यक्ति की खोज शुरू कर दी है।

राजस्थान कांग्रेस में शुरू बगावत को लेकर कांग्रेस आलाकमान बेहद नाराज है। जिस तरह से गहलोत विधायकों को आगे कर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं उससे कांग्रेस के तमाम नेता नाराज हैं। वह एक सुर में गहलोत की जगह किसी और को अध्यक्ष बनाने के लिए एकमत हो गए हैं।

अध्यक्ष की रेस में ये नेता शामिल

गहलोत को अध्यक्ष नहीं बनाने को लेकर सभी नेता एकमत है। इसी बीच पार्टी के कई नेताओं के नाम अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह सहित वर्तमान में संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल अगले अध्यक्ष की रेस में शामिल है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर तक कई नेता अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।