logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

सोनी, स्टार और ज़ी ने केबल पर प्रसारण किया बंद, चार करोड़ उपभोक्ता हुए प्रभावित; AIDCF पहुंचा अदालत


नई दिल्ली: मूल्य वृद्धि का विरोध करने वाले केबल ओपेरटर पर सोनी, स्टार और ज़ी ने अपने चैनलों का प्रसारण बंद कर दिया है। मूल्य वृद्धि के निर्णय को समर्थन नहीं करने के कारण पिछले दो दिनों से चैनलों ने केबल पर अपने चैनल दिखाना बंद कर दिया है। चैनलों द्वारा लिए गए इस निर्णय से देश भर के साढ़े चार करोड़ उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।

ट्राई और चैनलों के लिए इस निर्णय के खिलाफ अखिल भारतीय डिजिटल केबल फेडरेशन अदालत चली गई है। संस्था के सदस्यों ने विभिन्न हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ट्राई और चैनलों के लिए निर्णय पर याचिका लगा दी है। जिस पर जल्द ही सुनवाई होने वाली है।

चैनलों ने मांग नहीं मानी

वहीं इस पर AIDCF के महासचिव मनोज छंगानी ने कहा, “चैनलों ने हमें केवल 48 घंटे पहले कीमत बढ़ने का नोटिस दिया। नए दरों पर दी गई जानकारी और अदालतों में मामला लंबित होने के कारण हमने चैनलों से अपना प्रसारण बंद नहीं करने की मांग की थी, लेकिन सोनी, स्टार और ज़ी इसे दरनिकार करते हुए AIDCF के सदस्यों के केबल टीवी प्लेटफार्मों पर अपने चैनल काट दिए हैं। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप देश भर के लगभग 4,50,00,000 केबल टीवी परिवार वंचित हो गए हैं।”

सालाना पांच से आठ हजार का बोज 

नए टैरिफ के अनुसार मासिक मूल्यों पर 60 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। अगर यह लागू होता है तो उपभोक्ताओं को 5000 से 8000 करोड़ रुपये ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। एक ओर जहां उपभोक्ता पर अतिरिक्त बोज पड़ेगा। वहीं दूसरी तरफ चैनलों को भारी मुनाफा होगा। छंगानी ने कहा कि, “इस निर्णय से केबल ऑपरेटर को बड़ा नुकसान होने वाला है, लेकिन जानकारी होने के बावजूद ट्राई इस पर मूक दर्शक बना हुआ है। वह कोई निर्णय नहीं ले रहा है।”

अदालत पहुंचे केबल ऑपरेटर 

AIDCF ने कहा कि, वह उपभोक्ताओं को मौजूदा कीमतों पर ही इन चैनलों को प्रसारित करने के लिए हर कदम उठा रहे हैं। उपभोक्ताओं को कोई नुकसान न हो इसके लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की अदालत इस मामले पर नागरिकों के हक़ में निर्णय देगी।