logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
National

हाथरस में सत्संग में भगदड़,अब तक 107 लोगों की मौत


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ हादसा संत भोले बाबा (नारायण सरकार)  के सत्संग में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में सत्संग के लिए आये 107 लोगों की मौत हो गई,जबकि अन्य 18 लोग गंभीर रूप से घायल है। राहत बचाव का कार्य अभी जारी है। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताते हुए, पीड़ित परिवारों को 2 लाख का मुआवजा देने का एलान किया। 

सत्संग सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ था। दोपहर करीब 2 बजे अचानक भगदड़ मच गाई। लोगों की भरी भीड़ होने से स्थिति काबू नहीं हो पायी है। सूत्रों की मानें तो प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति से ज्यादा श्रद्धालु इस सत्संग में उपस्थित थे। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया, “आयोजन स्थल पर उपस्थित लोगों की संख्या प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई सीमा से ज़्यादा थी, जिसके कारण भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई।” इसमें कहा गया कि मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को मौके पर भेजा गया है। इस सत्संग में कई महिलाएं, पुरुष और बच्चों की मौत हो गई। फ़िलहाल मृतकों की संख्या निश्चित नहीं है। हादसा इतना विकराल था की मृतकों की संख्या कभी भी बढ़ सकती है। इस हादसे की दिल दहला देने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई है।


इस हादसे में कई परिवार उजड़ गए। घटना स्थल पर मदद के लिए गाज़ियाबाद से  NDRF की टीम रवाना किया गया है।