logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

तेलंगाना राष्ट्र समिति कार्यकर्ताओं का अजब जश्न, नई पार्टी के ऐलान के पहले लोगों में बांटे मुर्गा और दारु 


हैदराबाद: तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दिल्ली पहुंचने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत दशहरा के मौके पर वह नई राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा करने वाले हैं। नई पार्टी के ऐलान के पहले ही टीआरएस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जश्न भी ऐसा की सुन लोगों चौंक जाएंगे।  

वारंगल के टीआरएस नेता हैं राजनाला श्रीहरि। केसीआर के नई पार्टी के ऐलान से एक दिन पहले ही उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। नेताजी ने जश्न मनाने के लिए 200 मुर्गियां और 200 शराब की बॉटल खरीदी और मोहल्ले में बांटने लगे। मुफ्त में शराब और दारू बांटने की जानकारी जंगल में आग की तरह फ़ैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में नागरिक मोहल्ले में जमा हो गए। सभी लाइन लगाकर मुफ़्ता का मुर्गा और शराब लेकर घर चले गए। इस दौरान श्रीहरि ने केसीआर और उनके बेटे केटीआर का कट आउट भी लगाया हुआ था।